Search KhabarFast

Press ESC to close

Gurugram Bomb Threat: गुरूग्राम में नगर निगम कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

Gurugram Bomb Threat: गुरूग्राम में नगर निगम कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

Gurugram Bomb Threat: हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर सिटी गुरुग्राम में नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 11:38 बजे ई-मेल के जरिए नगर निगम कार्यालय में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

धमकी की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर नगर निगम कार्यालय को खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

बम धमाके की धमकी के बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा नगर निगम कार्यालय और आसपास के परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और धमकी की विश्वसनीयता का भी पता लगाने में जुटी हैं।

फिलहाल पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast