Haryana Crime: झज्जर में युवक की हत्या से हड़कंप, एक साल पहले हुई थी शादी

Haryana Crime: झज्जर में युवक की हत्या से हड़कंप, एक साल पहले हुई थी शादी

Murder in Jhajjarहरियाणा के झज्जर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसना मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक पर पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

यह घटना झज्जर के महराना गांव का है। जहां महराणा गांव में खेतों के पास से गुजर रही छारा माइनर के पास युवक का शव मिला। सुबह के समय खेत में जा रहे मजदूर ने शव देखने के बाद खेत के मालिक को इसकी सूचना दी। मृतक मोहित खेती बाड़ी का काम करता था। साल भर पहले युवक की शादी हुई थी। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस विभाग को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Leave a comment