Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुंडली में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट, मनी ट्रांसफर दुकान संचालक को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

Haryana News: कुंडली में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट, मनी ट्रांसफर दुकान संचालक को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र कुंडली के महादेव मार्केट में रविवार शाम एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई, जहां दो अज्ञात बदमाशों ने फ़िल्मी स्टाइल में मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

दुकानदार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने बड़ी ही सुनियोजित तरीके से पहले रेकी की और फिर शाम के समय लौटकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुकानदार के हाथ-पैर और मुंह को प्लास्टिक टेप से बांधकर करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूट ली और दुकान को बाहर से लॉक कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहले की रेकी, फिर वारदात को अंजाम दिया।

कुंडली में दुकानदार रीतोष दुबे ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी है और फिलहाल कुंडली के नांगल कला स्थित महादेव मार्केट में ‘परनामी कम्युनिकेशन’ नाम से मनी ट्रांसफर की दुकान चलाता है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे दो युवक उसकी दुकान पर आए और 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने के चार्ज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान काफी बातचीत उन्होंने की। इसके बाद दोनों युवक करीब 7 बजे दोबारा दुकान पर पहुंचे और पैसे ट्रांसफर करने की बात कही।

कट्टा दिखाकर बनाया बंधक, टेप से बांधे हाथ-पैर

रीतोष के अनुसार जैसे ही उसने ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया शुरू की, एक युवक ने अपने बैग से कट्टा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उसे जबरदस्ती उठाकर  दुकान के कोने में प्लास्टिक कुर्सी पर बैठाकर उसके हाथ, पैर और मुंह को प्लास्टिक टेप से कसकर बांध दिया। बदमाशों ने पूरी वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

दराज से नकदी और सोने की चेन लूटी

बदमाशों ने दुकान में रखी दराज को खंगालते हुए उसमें रखे 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन निकाल ली। वारदात के बाद आरोपी दुकान के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए, ताकि पीड़ित तुरंत बाहर न निकल सके।

 

खुद को छुड़ाकर दी सूचना, पुलिस को किया अलर्ट

काफी मशक्कत के बाद रीतोष ने अपने हाथ-पैर खोले और अपने दोस्त अमित को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दुकान में रखी दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर बाहर निकला और आरोपियों की तलाश में आसपास गया, लेकिन वे नहीं मिले। तत्पश्चात उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पहचान होने पर पकड़ने में आसानी, पुलिस जुटी जांच में

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यदि आरोपी सामने आएं तो वह उन्हें पहचान सकता है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वही दुकानदार द्वारा एक सीसीटीवी पुलिस को सौंपा गया है। जिसमें आरोपी दुकान से भागते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

मामले की सूचना मिलते ही SI महेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने रीतोष दुबे की शिकायत के आधार पर थाना कुंडली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इलाके में बढ़ी सुरक्षा की मांग

लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast