Search KhabarFast

Press ESC to close

असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर सीएम सैनी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर कसा तंज

असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर सीएम सैनी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर कसा तंज

Haryana News: असम और पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि "मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करता हूं। आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने देश की समस्याओं का समाधान किया, देश के गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। किसानों को मजबूत करने के बारे में किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार सोचा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक देश पर राज करती रही, देश को नीचे धकेलती रही लेकिन पीएम मोदी ने दुनिया में भारत को चमकाने का काम किया है। बंगाल के परिणाम के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा। बंगाल का सबसे ज्यादा शोषण वहीं के राजनीतिक दलों ने किया...आज बंगाल आजाद हुआ है और पीएम मोदी के नेतृत्व में कमल का फूल खिला है।

बीजेपी की जीत पर बोले अनिल विज

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में इतनी बड़ी जीत हासिल करके इतिहास रच डाला और भारतीय जनता पार्टी जहां-जहां पर चुनाव लड़ रही हैं। जैसे हरियाणा में जीते दिल्ली में जीते मुंबई में जीते बिहार में जीते अब बंगाल में जीते और असम में भी जीते और आगे भी जहां-जहां पर चुनाव होंगे वहां पर भी भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

जनता ने सारी पार्टियों को स्कैन करके अच्छी तरह से पहचान लिया है- अनिल विज

अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कमल का फूल खिलेगा, क्योंकि हिंदुस्तान की जनता ने सारी पार्टियों को स्कैन करके अच्छी तरह से पहचान लिया है कि काम करने वाली पार्टी केवल एक ही है और वह है भारतीय जनता पार्टी बाकी तो जुगाड़ है। पारिवारिक जुगाड़ है या सत्ता हथियाने के दल बने हुए हैं। संस्कारी पार्टी ,विचारों की पार्टी, देश की पार्टी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पार्टी जिसकी नीतियां हैं हर प्रकार की शिक्षा की हो ,स्वास्थ्य की हो, देश की सीमाओं की सुरक्षा की हो, हर प्रकार की जिसकी नीतियों हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला और पुरुष की मौत

Karnal Road Accident: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

सुपवा दीक्षांत समारोह में 760 छात्रों को मिली डिग्री, 35 को गोल्ड मेडल से नवाजा, रचनात्मक नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण कर रही डीएलसी सुपवा : राज्यपाल

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में सोमवार को यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष की अध्यक्षता में छात्रों को डिग्रियां दी गई। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी, फर्स्ट लेडी ऑफ हरियाणा मित्रा घोष के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व सीएम के ओएसडी डॉ राज नेहरू मुख्य रूप से मौजूद रहे। समारोह के दौरान अलग-अलग बैच व कोर्स के 760 छात्रों को ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast