Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा समेत 13 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका

Aaj Ka  Mausam: भारी बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा समेत 13 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका

Aaj Ka Mausam:  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा दिखाई दे रहा है। कुछ दिनों पहले तेज गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा था। लेकिन अब बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। इसी बीच 5 मई को देश के राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। साथ ही भारी बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, तमिलनाडु और केरल यानी 14 राज्यों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब रहेगा। बादलों का आना जाना लगा रहेगा। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है।

Also read: मई में नहीं पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने दी राहत की खबर

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं केदरानाथ में भारी बारिश और बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, चंबा और हमीरपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HP Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 88.87 फीसदी छात्र हुए पास

Himachal Pradesh Board of School Education ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की।

Assam CM Oath Ceremony: असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

असम की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को एक बार फिर नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब साफ हो गया है कि वह दोबारा असम के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महिला सुरक्षा...तमिलनाडु की सत्ता संभालते ही CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, जनता से जुड़े 3 बड़े आदेशों पर किए साइन

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय तुरंत एक्शन मोड में नजर आए। पद संभालते ही उन्होंने जनता से जुड़े तीन बड़े आदेशों पर साइन कर दिए, जिनमें फ्री बिजली योजना, महिला सुरक्षा को मजबूत करना और ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast