Today Gold Silver Prize: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। सोमवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 6,800 रुपये की तेजी देखी गई। जिसके बाद 2.65 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं सोने में 2 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद सोना 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
आपके शहर में सोने-चांदी के भाव
1. दिल्ली: 24K सोना ₹149770। 22K ₹137300। ₹112370 प्रति 10 ग्राम। चांदी ₹2,65,000 लाख रुपये प्रति किलो।
2. मुंबई: 24K सोना ₹149620। 22K ₹137150 । 18K ₹112220 प्रति 10 ग्राम। चांदी ₹2,65,000 प्रति किलो।
3. चेन्नई: 24K सोना ₹152730 । 22K ₹140000। 18K ₹116800 प्रति 10 ग्राम। चांदी ₹2,65,000 प्रति किलो।
4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,46,840 - ₹1,50,930। 22K ₹1,38,260 - ₹1,39,850। 18K ₹1,13,580। चांदी ₹2,65,000 प्रति किलो।
बाजार के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच चल रही अनिश्चितता के बीच सोमवार को कम कारोबार वाले सत्र में सोने की कीमत में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों ने इस आशंका को और मजबूत किया है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। साथ ही साल के आखिर में इनमें और तेजी आने की आशंका है।