Search KhabarFast

Press ESC to close

पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी चल रहा सबसे आगे

पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी चल रहा सबसे आगे

Bbengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को करारा झटका लगा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी करीब 204 सीटों पर आगे चल रही है। यह आंकड़ा राज्य में बहुमत से काफी ऊपर है। इस प्रदर्शन को बीजेपी के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है।

वोट प्रतिशत में भी आई मजबूती 

गौर करने वाली बात यह है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 77 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार पार्टी ने न सिर्फ अपनी सीटों में बड़ा इजाफा किया, बल्कि वोट प्रतिशत में भी मजबूत बढ़त हासिल की है। बीजेपी ने लंबे समय से चल रहे अपने “मिशन बंगाल” को इस चुनाव में सफल बनाते हुए दिख रही है। पार्टी ने बिहार चुनाव के बाद ही पश्चिम बंगाल पर खास फोकस शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले कहा था कि पार्टी का अगला बड़ा लक्ष्य बंगाल जीतना है।

गृह मंत्री अमित शाह का मिशन 200 

इस चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के “मिशन 200” का लक्ष्य भी पूरा होता नजर आ रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि बीजेपी 110 से ज्यादा सीटें जीत सकती है, लेकिन रुझानों में पार्टी उससे भी आगे निकल गई है। 2021 में जहां बीजेपी को सिर्फ 3 सीटों से शुरुआत करनी पड़ी थी, वहीं इस बार पार्टी ने मजबूत पकड़ बना ली है और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

टीएमसी को हो रहा नुकसान

दूसरी तरफ ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी को इस चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले 15 सालों से राज्य की सत्ता में रही टीएमसी को जनता की ओर से इस बार बड़ा झटका मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव ने पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा पूरी तरह बदल दी है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे राज्य में जश्न का माहौल है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने ही राजनीतिक तस्वीर साफ कर दी है। 

Also read: गुजरात में सड़क पर सोना मिलने की अफवाह, जुटी भारी भीड़; सच्चाई जान लोग हुए निराश

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल...' बंगाल में भाजपा की जीत पर गरजे पीएम मोदी

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत जश्न भाजपा मुख्यालय दिल्ली में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

गुजरात में सड़क पर सोना मिलने की अफवाह, जुटी भारी भीड़; सच्चाई जान लोग हुए निराश

गुजरात के वलसाड जिले में एक अजीब घटना सामने आई, जहां लोगों को कुछ समय के लिए लगा कि सड़क पर सोना बिखरा पड़ा है। यह मामला उमरगाम तालुका के नारगोल कोस्टल हाईवे का है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast