Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला और पुरुष की मौत

HARYANA NEWS: करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला और पुरुष की मौत

Karnal Road Accident: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।   

जानकारी के अनुसार, यह हादसा करनाल मेरठ रोड पर हुआ। यहां बाइक पर सवार को होकर एक महिला और पुरूष जा रहे थे, दूसरी रोड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। साथ ही बाइक सवार दोनों लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे और दोनों मृतकों के शव को ट्रक के टायर के नीचे से निकाला और इस घठना की सूचना पुलिस को दी।  

Also read: HARYANA NEWS: कैथल में 5 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, हत्या के प्रयास केस में था फरार, अस्पताल में भर्ती

वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में भेज दिया है और साथ ही साथ उनकी पहचान का भी पता किया जा रहा है। लेकिन इस हादसे की वजह से लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यह जो रेड लाइट लगी हुई है। इस वक्त से कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां पर पुलिस का कोई कर्मचारी होना चाहिए ताकि हादसे ना हो सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में सियासी वार तेज, भूपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए बड़े सवाल

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में पूर्व सीएम और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि तीन निगम में चुनाव है औऱ कांग्रेस के पक्ष में जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 11 साल में विकास नहीं हुआ। सड़के टूटी है। राज्य में बहुत ज्यादा बुरे हालात हो गए है।

सुपवा दीक्षांत समारोह में 760 छात्रों को मिली डिग्री, 35 को गोल्ड मेडल से नवाजा, रचनात्मक नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण कर रही डीएलसी सुपवा : राज्यपाल

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में सोमवार को यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष की अध्यक्षता में छात्रों को डिग्रियां दी गई। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी, फर्स्ट लेडी ऑफ हरियाणा मित्रा घोष के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व सीएम के ओएसडी डॉ राज नेहरू मुख्य रूप से मौजूद रहे। समारोह के दौरान अलग-अलग बैच व कोर्स के 760 छात्रों को ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast