Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाण के सिरसा में 50 लाख का नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, CIA ने 3 युवकों को पकड़ा

Haryana News: हरियाण के सिरसा में 50 लाख का नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, CIA ने 3 युवकों को पकड़ा

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ CIA पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र कबीर चौक के नजदीक दुकान से तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जा से करीब 50 लख रुपए की 1,00,155 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद की हैं। इस बारे जानकारी देते हुए DSP सुखबीर सिंह ने बताया कि नशा बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

मीडिया से बात करते हुए DSP सुखबीर सिंह ने बताया कि बरामद नशीली दवाओं में ट्रामाडोल की 97,170 गोलियां और प्रेगाबालिन के 2,985 कैप्सूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अनाज मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि कबीर चौक के पास तीन युवक नशीली गोलियां व कैप्सूल बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों को काबू किया और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं।

इस संबंध में नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया। मामले में दवाओं की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा यदि किसी व्यक्ति की मेडिकल नशा तस्करी संलिप्ता पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी पर किया हवन और कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका, बीजेपी ने किया का पलटवार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद में गायक मीका सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। वहीं बीजेपी ने मंत्री सुबोध उनियाल का समर्थन करते हुए धार्मिक आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को मौका देने की पैरवी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast