Search KhabarFast

Press ESC to close

'मौत की सजा हो या गिरफ्तारी...',बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना लौटने को तैयार; खतरे की नहीं परवाह

'मौत की सजा हो या गिरफ्तारी...',बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना लौटने को तैयार; खतरे की नहीं परवाह

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह दिसंबर 2026 में अपने देश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी जान को भी खतरा हो सकता है या उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि खतरा चाहे कितना भी हो, वह किसी से नहीं डरती, इसलिए वह जल्ज ही अपने देश वापस आ रही है।

Also read: फ्रांस में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग, 143 साल पुराना टाउन हॉल आग में तबाह

बता दें, शेख हसीना ने ये अपडेट बीते दिन 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को वाशिंगटन स्थित सेंटर फॉर यूएस-बांग्लादेश रिलेशंस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के जरिए दिया है। उन्होंने कहा 'मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाऊंगी। मुझे डर नहीं है। मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं और प्रताड़ित कर सकते हैं। फिर भी वापस जाना मेरी जिम्मेदारी है।” उन्होंने आगे जोड़ा, “कितना भी जोखिम हो, मुझे परवाह नहीं। मुझे वापस जाना ही है।'

मालूम हो कि साल 2024 में बांग्लादेश में बड़े स्तर पर छात्र आंदोलन हुआ था, जिस वजह से शेख हसीना की सरकार गिर गई और वह देश छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से लेकर अभी तक हसीना भारत में ही रह रही हैं। इस बीच, बांग्लादेश की अदालत ने उन्हें 2025 में अनुपस्थिति में मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में मौत की सजा सुनाई थी। जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब उनके वापस लौटने की खबरों ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग, 143 साल पुराना टाउन हॉल आग में तबाह

Violence In France:यूरोपीय देश फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवनयापन लागत और सरकारी सेवाओं की बदहाली के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को देशभर के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच कुछ जगहों पर हिंसा भड़क उठी।

India-US News: रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने टैरिफ पर लिया बड़ा फैसला

India-US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों के नए कानून के तहत कई प्रतिबंधों और टैरिफ प्रावधानों को फिलहाल लागू होने से रोक दिया है। 16 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। इस कदम से रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों, जिनमें भारत और चीन शामिल हैं, पर प्रस्तावित 100 प्रतिशत तक के अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ का खतरा फिलहाल टल गया है। व्हाइट हाउस के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रपति को कानून की धारा 115 के तहत कुछ प्रतिबंधों और शुल्कों में छूट देने का अधिकार है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast