Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी पर किया हवन और कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी पर किया हवन और कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में धार्मिक अनुष्ठान किया। उन्होंने विधि-विधान से हवन कर मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद नौ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और राज्यवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने महानवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का त्योहार मातृशक्ति की आराधना और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और महानवमी पर विशेष पूजा-अर्चना तथा कन्या पूजन का धार्मिक महत्व है। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रार्थना की कि प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाण के सिरसा में 50 लाख का नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, CIA ने 3 युवकों को पकड़ा

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ CIA पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अनाज मंडी क्षेत्र कबीर चौक के नजदीक दुकान से तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जा से करीब 50 लख रुपए की 1,00,155 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद की हैं। इस बारे जानकारी देते हुए DSP सुखबीर सिंह ने बताया कि नशा बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका, बीजेपी ने किया का पलटवार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद में गायक मीका सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। वहीं बीजेपी ने मंत्री सुबोध उनियाल का समर्थन करते हुए धार्मिक आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को मौका देने की पैरवी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast