
www.khabarfast.com
बल्लभगढ़ में रूके हुए विकास कार्य शुरू
शहर की 16 गलियों में RMCबनाने का कार्य शुरू
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की मेहनत ला रही रंग
बल्लभगढ़: बल्लभगढ़ में विकास कार्यों में तेजी आ रही है. कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की मेहनत रंग ला रही है. बल्लभगढ़ की 16 गलियों को RMC बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है. जिसकी शुरूआत बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई ने की. कैबिनेट मंत्री के भाई टिपरचंद शर्मा ने नारियल तोड़कर इसका शुभारंभ कराया.
बता दे कि, बल्लभगढ़ में कैबिनेट मंत्री की मेहनत रंग ला रही है. यही कारण है कि कोरोना महामारी के दौरान रुके हुए सभी विकास कार्य लगभग शुरू हो चुके हैं. आज इसी कड़ी में विष्णु कॉलोनी की लगभग 16गलियों को आरएमसी बनाए जाने के कार्य का शुरू हो गया है. इस मौके पर कॉलोनीवासियों ने बीजेपी नेता टिपरचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया.
इस मौके पर बीजेपी नेता का कहना है कि सबसे खास बात यहां यह होगी कि, यह नालियां मुक्त गलियां होंगी. यहां सीवर लाइन डाली जा चुकी है. लोगों ने अपने कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़ लिए हैं , जिसकी वजह से अब यहां नालियों से पैदा होने वाली समस्या दूर हो जाएगी साथ ही गंदगी और बीमारियों से भी यहां के लोगों को छुटकारा मिल जाएगा. विष्णु कॉलोनी में गली नंबर 1से लेकर 8तक दोनों पॉकेट में यह गलियां सीमेंटेड कराई जा रही है.
बीजेपी नेता ने जानकारी देते हुए कहा कि गलियों के निर्माण पर लगभग 95लाख रुपए की राशि का खर्च आएगा. बीजेपी नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी, शहर में लगातार विकास कार्य चले हुए हैं.
Leave a comment