Search KhabarFast

Press ESC to close

IDFC FIRST बैंक विवाद के बाद सैनी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी पैनल में अब 24 बैंक शामिल

IDFC FIRST बैंक विवाद के बाद सैनी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी पैनल में अब 24 बैंक शामिल

HARYANA NEWS:  IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले के बाद का प्रदेश की सैनी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। प्रदेश सरकार के पैनल में 24 बैंक रहेंगे। केवल एफडी में रखा जाएगा पैसा और बचत खाते में पैसा रखने पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने विभिन्न विभागों के वित्तीय लेनदेन को लेकर जारी करने के निर्देश दिए है। सरकारी पैसों पर निगरानी रखने के लिए सरकार ने गाइड लाइन जारी की।

सरकार ने सरकारी विभागों के बैंक खातों और निवेश मैनेजमेंट को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। वित्त विभाग ने राज्य बैंकिंग नीति और अनधिकृत फंड ट्रांसफर मामलों पर गठित हाई लेवल कमेटी की सिफारिशों के बाद नए निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने फेडरेल बैंक, आईडीबीआई बैंक और डीसीबी बैंक को पैनल में शामिल करने संबंधी पुराने फैसले को वापिस ले लिए है। सरकार ने 24 बैंक पैनल में शामिल किए है।

इसके साथ ही छोटे और निजी बैंकों में सरकारी धन जमा करने की सीमा भी तय कर दी गई है। अब सरकारी फंड केवल फिक्स्ड डिपॉजिट या फ्लेक्सी डिजिट में ही रखा जाएगा। बचत खाते या करंट अकाउंट में राशि रखने पर रोक लगा दी गई है। छोटे बैंकों में निवेश सीमा तय बंधन बैंक में किसी विभाग द्वारा अधिकतम 50 करोड़ रुपए तक ही जमा किए जा सकेंगे।  इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, उजीवन स्मॉल पाइनेस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फड़नेस बैंक में अधिकतम 25 करोड़ रुपए तक निवेश की अनुमति होगी। अब सभी पैनल बैंकों से ब्याज दरों की कोटेशन लेकर बरिष्ठ लेखा अधिकारी तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे और कार्यालय प्रमुख की मंजूरी के बाद ही निवेश होगा।

Also read: सीएम सैनी को दुष्यंत चौटाला ने बताया यू-टर्न मुख्यमंत्री, कहा-जो उनके सलाहकार कमजोर है

सार्वजनिक क्षेत्र बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया। निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक, बंधन बैंक,एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक औऱ यस बैंक पैनल में रखें है

स्मॉल फाइनेंस बैंक

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक व उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक। अन्य बैंक सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक और हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, एनसीआर में अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन होंगे शामिल

हरियाणा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कैब एग्रीगेटर्स, डिलीवरी कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए नए नियमों को मंजूरी दी गई है।

Punjab News: गुरदासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Gurdaspur Road Accident: पंजाब के गुरदासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast