Search KhabarFast

Press ESC to close

नदी किनारे बसे शहर भी झेलते हैं तपिश का दोगुना असर, जानें इसके पीछे का कारण

नदी किनारे बसे शहर भी झेलते हैं तपिश का दोगुना असर, जानें इसके पीछे का कारण

Heatwave: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में नौतपा का दौर भी शुरु होने वाला है। जिससे तापमान तेजी से बढ़ेगा और लोगों का हाल बुरा होगा। इस समय दिल्ली का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। जबकि राजस्थान के जैसलमेर का तापमान 44-46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वैसे तो आपको पता ही होगा जैसलमेर में थार रेगिस्तान है,, जहां तापमान बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गंगा-यमुना के किनारे बसे शहर जैसे प्रयागराज, वाराणसी और दिल्ली में भी गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में अब सवाल यह है कि जहां नदी बहती है, वहां पानी का ठंडक देने वाला असर क्यों गायब हो जाता है?

क्या है इसके कारण

दरअसल, गर्मी के मौसम में नदियां सूखने लगती हैं। इसके अलावा मानसून से पहले गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बेहद कम हो जाता है। तो वहीं, नदी के किनारे की रेतीली जमीन सूरज की किरणें सोख लेती है। जिससे आसपास की हवा का तापमान और बढ़ जाता है।

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाली उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं रेगिस्तानी गर्मी को मैदानी इलाकों में ले आती हैं। जिस वजह से गर्मी बढ़ने बढ़ती है और नदी किनारे होने के बावजूद हवा में नमी नहीं रहती। इसके अलावा नदी किनारे बसे शहरों में कंक्रीट की इमारतें, सड़कें और घनी आबादी गर्मी को फंसाकर रखती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के दिए सख्त आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाने के पहले दिए गए आदेश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

देश के 18 शहरों में चलेगी वाटर मेट्रो, पानी पर सफर का नया रोमांच जल्द होगा शुरू

देश में बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण के बीच अब लोगों को सफर का एक नया और रोमांचक विकल्प मिलने जा रहा है। जल्द ही देश के कई बड़े शहरों में “वाटर मेट्रो” शुरू की जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast