Gurdaspur Road Accident: पंजाब के गुरदासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर नौशेरा माझा सिंह के पास एक बड़ा हादसा हो गया। ऑल्टो गाड़ी (नंबर PB 35Y) में पठानकोट के गांव अघरोली और टीचर कॉलोनी के चार युवक पठानकोट आ रहे थे, जिसका नेशनल हाईवे पर नौशेरा माझा सिंह के पास एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट को देखकर ऐसा लगा कि इस ऑल्टो गाड़ी ने सड़क के किनारे खड़े किसी भारी वाहन में टक्कर मार दी थी। जिस वाहन से ऑल्टो की पीछे से टक्कर हुई थी, उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह मौके से फ़रार हो गया। यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि ऑल्टो में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह चार बजे हुए हादसा
चश्मदीदों के अनुसार, यह एक्सीडेंट सुबह करीब चार बजे हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उस अज्ञात गाड़ी तालाश में जुट गई।