Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रोहतक में थर्राने वाली मुठभेड़: 9 राउंड फायरिंग, साहिल उर्फ सुक्खा गिरफ्तार

Haryana News: रोहतक में थर्राने वाली मुठभेड़: 9 राउंड फायरिंग, साहिल उर्फ सुक्खा गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर में मंगलवार शाम दिल्ली बाईपास पर हुई दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी। इसी कड़ी में देर रात शिमली-बालंद लिंक रोड पर सीआईए-1टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग के बाद सन्नी रिटौलिया गिरोह से जुड़े साहिल उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में पैर की ओर गोली चलाई, जो साहिल के दाहिने पैर में लगी। मौके से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस और बदमाश के बीच कुल 9राउंड फायरिंग हुई।घायल साहिल को तुरंत Pt. B.D. Sharma PGIMS Rohtak के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर सीआईए-1, एएसपी, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी व एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल उर्फ सुक्खा, रोहतक के एक प्रमुख गैंग का सक्रिय सदस्य है और दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड का सूत्रधार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, साहिल ने ही गोगा की लोकेशन विरोधी गैंग के हिमांशु उर्फ भाऊ को दी थी, जिसके बाद शूटरों ने दिल्ली बाईपास पर सरेआम फायरिंग कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि सन्नी रिटौलिया और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच वर्ष 2020से गैंगवार चल रही है, जिसमें अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि दिनेश उर्फ गोगा, निवासी निजामपुर माजरा, की हत्या के संबंध में थाना अर्बन एस्टेट में मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।एएसपी रोहतक Y V R Shekhar ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें