Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मार्केट कमेटी कार्यालय रोहतक में तैनात एक क्लर्क को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो मार्केट कमेटी कार्यालय रोहतक में क्लर्क के पद पर तैनात है।

आरोप है कि आरोपी ने लाइसेंस बनवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही 15 हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में डलवा चुका था। इस मामले में नरेला की एक एग्रो फूड कंपनी की ओर से राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता को पानीपत मार्केट कमेटी के तहत जोन का लाइसेंस बनवाना था। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच करते हुए जाल बिछाया। आज शाम मार्केट कमेटी कार्यालय रोहतक में जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी क्लर्क राकेश को 40 हजार रुपये दिए, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिमांड पर आरोपी

फिलहाल आरोपी के खिलाफ ACB रोहतक थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में ACB की आगे की कार्रवाई जारी है। कल आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमला, गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग; जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट भी आया सामने

Diler Kharkiya: हरियाणा के लोकप्रिय गायक दिलेर खरकिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सिंगर की लग्जरी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में सिंगर बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast