
www.khabarfast.com
सीवरेज में गिरे युवक को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी
प्रशासनिक और NDRF की टीमें कर रही रेक्यू ऑपरेशन
लगातार चार दिनों से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
सिरसा: सिरसा के गांव नटार में सीवरेज में गिरे युवक को निकालने के लिए चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. युवक को निकालने के लिए NDRF और प्रशासनिक टीमों का अभियान जारी है. रविवार को चौथा दिन है लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है. पहले पांच हॉल खोदे गए लेकिन इनमें टीम को कोई सफलता नहीं मिली है. अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निकट अंतिम हॉल की खुदाई की जा रही है.
आपको बता दे कि, करीब 400मीटर लाइन बची है जिसमें अब जांच शुरू कर दी है. तहसीलदार श्रीनिवास का कहना है कि आज ऑपरेशन को पूरा कर लिया जाएगा. खोदे गए सीवर हॉल में जांच की जा रही है. पाईप लाइन में रस्सी के माध्यम से लोहे के जाल डालकर एक हॉल से दूसरे हॉल तक निकाले जा रहे हैं. इसी के प्रशिक्षित कर्मचारी और एनडीआरएफ की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर किट के साथ सीवर हॉल में उतरकर युवक की तलाश में जुटी है.
गौरतलब है कि गांव नटार में खेतों में पानी लगाते हुए दो लोग सीवर हॉल में गिर गए थे. जिनमें से पूर्ण सिंह को निकाल लिया गया था. उसकी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई. दूसरे की अभी तक तलाश जारी है. प्रशासनिक टीमों की ग्रामीण भी पूरी मदद कर रहे है.
Leave a comment