Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रतिया में भीषण हादसा, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था रिंकू, रास्ते में अज्ञात वाहन ने ली जान

Haryana News: हरियाणा के रतिया में भीषण हादसा, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था रिंकू, रास्ते में अज्ञात वाहन ने ली जान

Haryana News: हरियाणा के रतिया में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

रतिया के रतनगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत 30 वर्षीय युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकू पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गांव भूदड़वास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिंकू रात करीब साढ़े 9 बजे ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिंकू को तुरंत नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक अपने तीन भाइयों में मंझला था तथा अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और परिजनों को छोड़ गया है। परिवार के अनुसार रिंकू ही अपने बच्चों का मुख्य सहारा था।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के बड़े भाई गुरदित के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्य व अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में करंट लगने से 44 वर्षीय दुकानदार की मौत, जलभराव बना हादसे की वजह

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की बालौर चुंगी के पास स्थित वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार को करंट लगने से 44 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो इलाके में नॉन-वेज की दुकान चलाते थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अनधिकृत लोड पर सरचार्ज में ढील, लोड घटाने-बढ़ाने के नियम हुए सरल

Haryana News: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली आपूर्ति से जुड़े दो महत्वपूर्ण विनियमों में संशोधन किया है। इन संशोधनों के बाद अब स्वीकृत अनुबंधित मांग (कॉन्ट्रैक्ट डिमांड) से 10 प्रतिशत तक अधिक बिजली उपयोग करने पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा। पहले स्वीकृत लोड से 5 प्रतिशत से अधिक मांग होने पर कुल बिजली शुल्क पर सीधे 25 प्रतिशत सरचार्ज लगाया जाता था। इसके साथ ही औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा अन्य उपभोक्ताओं के लिए स्वीकृत लोड घटाने और बाद में उसे पुन बहाल कराने की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में काफी सरल और उपभोक्ता-अनुकूल बना दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast