Rania News: हरियाणा के रनिया में एक प्रेमी जोड़े का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, रानियां थाना के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी मिली। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। दोनों के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे। गांव के सरपंच ने दोनों मृतकों की शिनाख्त की। मृतक युवक गांव के मेडिकल की दुकान पर काम करता था और युवती मेडिकल के सामने रहती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।
Also read: लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी, प्रेमिका की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म; जान से मारने की भी दी धमकी