Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब में हरियाणा के सीएम सैनी ने लोगों से की खास अपील, कहा- अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाएं

पंजाब में हरियाणा के सीएम सैनी ने लोगों से की खास अपील, कहा- अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाएं

PUNJAB NEWS: पंजाब के नवांशहर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज भूरीवाले के 24 वें निर्वाण दिवस समारोह में शिरकत की। साथ ही इस समारोह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम परम पावन ब्रह्मलीन श्री ब्रह्मानंद जी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि महाराज ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा, अध्यात्म के प्रचार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज भूरीवाले एक चलते फिरते प्रकाश पुंज थे। यह पावन समारोह स्वामी चेतनानंद जी महाराज की सरपरस्ती में आयोजित हो रहा है। इनके मार्गदर्शन में इस संप्रदाय द्वारा पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों को अध्यात्म का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण है।

नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझा, उन्होंने सदैव इस बात पर बोल दिया के एक शिक्षित समाज ही राष्ट्र की प्रगति का आधार बन सकता है। बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय, उनके आशीर्वाद से लड़कियों के चार कॉलेज और तीन स्कूल चल रहे हैं। अस्पतालों की स्थापना, अनेक निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन और प्रतिदिन PGI Chandigarh में देसी घी का लंगर यह सभी कार्य उनकी करुणा और सेवा भावना के जीवंत उदाहरण है।

Also read: Haryana News: ‘इस तरह के जो लोग है वह बचेंगे नहीं’ मनोहर लाल ने हुड्डा पर किया कटाक्ष

सीएम सैनी ने लोगों से की अपील

सीएम नायब सैनी ने कहा कि मैं यहां हरियाणा की पौने 3 करोड़ जनता का प्रेम और आदर लेकर आया।  महाराज जी द्वारा स्थापित आदर्श दोनों राज्यों के बीच प्रेम और भाईचारे का पुल बनाने का कार्य करते हैं। हमारी सरकार का प्रयास की समाज के गरीब वंचित और दलित वर्ग को तमाम सुविधाएं मिले जिनके वह हकदार है। मुख्यमंत्री ने  लोगों से निर्वाण दिवस पर अपने जीवन को व्यसनों से दूर रखने और अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाने की अपील की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि यहां उमडा जन सैलाब इस बात का प्रमाण कि सत्य कभी नहीं मारता और संतों की महिमा अनंत होती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Police Arrest: रेवाड़ी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Himachal News: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस संबंध में एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast