Haryana News: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भूपेंद्र हुड्डा को लेकर चर्चित दाखिल की गई इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जो जैसा करेगा वह वैसा भुगतेगा। उन्होंने कहा कि ये वो लोग है जिन्होंने पहले भी घोटाले किए थे और अब भी निकल कर आ रहे हैं। लेकिन इस तरह के जो लोग है वह बचेंगे नहीं। कोर्ट अपना काम कर रहा है।
एग्जिट पोल को लेकर केन्द्रीय मनोहर लाल ने कहा कि हम बधाई आपकी स्वागत करते हैं उन्होंने कहा जिस तरह का एग्जिट पोल आया है उस तरह के नतीजे आएंगे और मिठाई भी खिलाएंगे। वहीं सिलेंडर के रेट बढ़ाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सब चीज आपके सामने है जिस तरह से पिछले कुछ दिनों माहौल पैदा हुआ और सब कुछ मार्केट को देखकर तय होता है कभी समय कम भी होते हैं और फिर मार्केट के हिसाब से बढ़ भी जाते हैं उन्होंने कहा कि ईरान को लेकर जिस तरह का माहौल पैदा हुआ था उसे वजह से यह सब चीज हुई है।
मनोहर लाल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
करनाल में विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक कई बैठक कर चुका हूं कल से मैं करनाल में हूं, इस बीच अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। एक-एक गांव को लेकर मैं चर्चा करता हूं और इसी बीच जो गांव के लोग हैं उनसे बातचीत हुई है। मनोहर लाल ने कहा कि इस बैठक में विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई है किस तरह का विकास चल रहा है और काम की क्या स्पीड है और क्या जरूरत है विकास कार्य में करने की इस सब मुद्दों पर चर्चा हुई है।
करनाल के विकास पर बोले मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा कि सरपंचों की अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। जिसमें बताया गया कि गांव में किस तरह से विकास के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी करनाल आता हूं मैं अधिकारियों से भी इस मामले में बात करता हूं। इसी के साथ लोगों से भी मिलता हूं जो उनकी परेशानी है वह भी सुनता हूं।