Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5वीं तक के स्कूलों किया गया बंद

Haryana News: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5वीं तक के स्कूलों किया गया बंद

Schools closed in Haryana: हरियाणा में प्रदूषण के हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। बढ़ते प्रदूषण को देखते ग्रैप-3 की पांबदिया लागू कर दी गई है। इसी बीच बढ़ते प्रदूषण को हरियाणा सरकार ने 5वीं तक फिजिकल क्लास बंद करने का फैसला किया है। साथ ही शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के डीसी को पावर दी गई है कि हालात के अनुसार फैसला देने के अनुमति दी गई है।

इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र जारी किया। जिसमें कहा गया कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार ‘गंभीर’ में बना हुआ है। इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। जिसको देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है ताकि प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से उन्हें बचाया जा सके। यह आदेश प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। जिलों के उपायुक्तों को यह अधिकार दिया गया है कि वे स्थिति का आकलन कर स्थानीय स्तर पर निर्णय लें।

कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएं- शिक्षा विभाग

निर्देशों में कहा गया है कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएं ताकि पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही, स्कूल प्रशासन को प्रदूषण से बचाव के उपायों जैसे मास्क पहनना, एयर प्यूरिफायर का उपयोग और आउटडोर गतिविधियों पर रोक का पालन करने को कहा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast