
www.khabarfast.com
हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
3 लाख की नकली करंसी बरामद
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है. जिला सिरसा से 3लाख रूपये की जाली करंसी जब्त कर इस सिलसिले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफतार किया गया है. हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि CIA की टीम गश्त और चैकिंग के दौरान मुसाहिबवाला नाके पर मौजूद थी. इसी दौरान पंजाब के सरदुलगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की, तो शक के आधार पर बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर बैग से तीन लाख की जाली करंसी बरामद हुई है.
आपको बता दे, पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी पंजाब के रूप में हुई है. दूसरा आरोपी हरियाणा के सिरसा का निवासी है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है. आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. जाली करंसी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी.
दूसरी ओर, हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम से चार हत्याओं समेत कई जघन्य अपराधों में शामिल दो खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी के रूप में हुई है. दूसरा आरोपी गुरूग्राम का रहने वाला है. दोनों आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लूटपाट करते हुए तेज हथियार से निर्मम हत्याओं को अंजाम देते थे.
Leave a comment