Haryana Police Sammanit: हरियाणा के ADGP समेत 12 पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Haryana Police Sammanit: हरियाणा के ADGP समेत 12 पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

www.khabarfast.com

हरियाणा के ADGP समेत 12 पुलिस अधिकारी सम्मानित

राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

DGP ने सभी अधिकारियों को दी बधाई

चंडीगढ़स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस को उनके शौर्य और वीरता के लिए सम्मानित किया गया. प्रदेश ADGPअरशिंदर सिंह चावला  समेत 12 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया. पुलिस महानिदेशकDGP   मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है.

शनिवार को इन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्‍ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने ने जानकारी देते हुए कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरशिंदर सिंह चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है जबकि 11अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है.

आपको बता दे कि, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर रामलाल, रोहतक के सब-इंस्पेक्टर राकेश मनी, पंचकूला के ओआरपी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एचएपी मधुबन में सेवाएं दे रहे सब-इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, रेवाड़ी के सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, फरीदाबाद के सब-इंस्पेक्टर निहाल सिंह, पंचकूला में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर महासिंह, शहजादपुर अंबाला में एसएचओ ट्रैफिक के पद पर तैनात एग्जम्टी सब-इंस्पेक्टर रामकुमार, करनाल में एएसआई साइबर सेल कर्मबीर सिंह, पंचकूला में एएसआई क्राइम राजेश कुमार और स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला के एग्जम्टी एएसआई शिव कुमार शामिल हैं. पुलिस महानिदेशक DGP मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है. सभी अधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.

 

Leave a comment