
www.khabarfast.com
नशे पर कसी जा रही नकेल
नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान
पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
चंडीगढ़: हरियाणा को नशा मुक्त कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है. नशा तस्करों पर पुलिस की ओर से विशेष पैनी रखी जा रही है. मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. नशा तस्करों से 2 क्विंटल नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. बता दे कि यह तस्कर हिसार जिले से गिरफ्तार किए गए है.
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिला एटा, उत्तर प्रदेश निवासी नशा तस्कर को जिंदल पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है. तलाशी लेने पर ट्रक से 6प्लास्टिक कट्टों से 140किलो गांजा बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच के दौरान, यह खुलासा हुआ कि आरोपी जब्त किया गया मादक पदार्थ ओडिशा के रायगढ़ से लाया था.
वहीं, दूसरी एक अन्य कार्रवाई में, एक विश्वसनीय सूचना पर काम करते हुए सीआईए टीम ने अग्रोहा टोल प्लाजा के पास एक पिकअप की तलाशी के दौरान 60किलोग्राम गांजा जब्त किया. पुलिस द्वारा इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी के रूप में हुई है.
बता दे कि, पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है. मादक पदार्थ तस्करी की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है. बताने वाली बात यह है कि बीते सप्ताह भी पुलिस द्वारा जिला पलवल में ट्रैक्टर-ट्रॉली में तस्करी कर ले जाया जा रहा 331 किलोग्राम 300 ग्राम गांजा बरामद किया था. जिसे छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जा रहा था.
Leave a comment