Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: ड्राइविंग में जरा-सी चूक पड़ सकती है भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बढ़ी सख्ती; जानें पूरे डिटेल्स

Delhi News: ड्राइविंग में जरा-सी चूक पड़ सकती है भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बढ़ी सख्ती; जानें पूरे डिटेल्स

Delhi Traffic Rules 2026: दिल्ली सरकार ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों में सख्ती कर दी है। जिसके तहत बार-बार नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसी के साथ आपको 45 दिनों के अंदर अपने चालान का सेटलमेंट करना होगा। नई व्यवस्था के तहत एक साल में पांच या उससे ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले के लाइसेंस पर कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, यह बदलाव केंद्र सरकार द्वारा जारी संशोधित मोटर व्हीकल नियमों के अनुरूप लागू किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य आदतन नियम तोड़ने वालों पर लगाम कसना और दुर्घटनाओं को कम करना है।

नए ट्रैफिक नियमों की मुख्य बातें

1. 5 या उससे ज्यादा पर उल्लंघन: अगर किसी भी व्यकित के 1 साल में पांच या इससे ज्यादा ई-चालान कटते हैं, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसी के साथ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी कर उसका लाइसेंस सस्पेंड किसा जा सकता है। 

2. 45 दिनों का समयसीमा: ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद चालान जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद 45 दिनों के अंदर उसे या तो भुगतान करना होगा या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सबूत पेश करना होगा।

3. डिजिटल सिस्टम: सभी चालान अब पूरी तरह डिजिटल होंगे। जिसके तहत ई-चालान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और वाहन डिटेल्स पर भेजे जाएंगे।

इन नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती

इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, सिग्नल जंपिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, मोबाइल फोन यूज करते ड्राइविंग, गलत पार्किंग, रैश ड्राइविंग आदि पर भी नए नियम लागू होंगे। बता दें, गंभीर मामलों में पहले से ही सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। लेकिन अब छोटे उल्लंघनों पर भी सख्ती लागू होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HP Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 88.87 फीसदी छात्र हुए पास

Himachal Pradesh Board of School Education ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की।

Assam CM Oath Ceremony: असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

असम की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को एक बार फिर नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब साफ हो गया है कि वह दोबारा असम के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महिला सुरक्षा...तमिलनाडु की सत्ता संभालते ही CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, जनता से जुड़े 3 बड़े आदेशों पर किए साइन

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय तुरंत एक्शन मोड में नजर आए। पद संभालते ही उन्होंने जनता से जुड़े तीन बड़े आदेशों पर साइन कर दिए, जिनमें फ्री बिजली योजना, महिला सुरक्षा को मजबूत करना और ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast