Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बच्चे और महिला की मौत, 3 घायल

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बच्चे और महिला की मौत, 3 घायल

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में नरहड़ पीर की दरगाह से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा पोकरवास गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार एक मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जारी है।

DSP संजीव ने बताया कि पांच लोग नरहड़ पीर, पिलानी की तरफ धार्मिक आस्था के तहत धोक मारने के लिए गए थे। इनमें तीन लोग भिवानी और दो लोग मंढाना क्षेत्र के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दर्शन के बाद सभी लोग वापस भिवानी लौट रहे थे। सुबह करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच पोकरवास गांव के पास उनकी गाड़ी की भिवानी से लोहारू की ओर जा रहे एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 5 से 6 साल के बच्चे अर्णव और करीब 50 से 52 वर्षीय सुलोचना की मौत हो गई।  वहीं हादसे में रश्मि, अंजलि और कर्मवीर घायल बताए गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। जरूरत पड़ने पर घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया जा सकता है।

डीएसपी संजीव ने बताया कि हादसा पोकरवास गांव के पास थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हैं। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे में किसी महिला के गर्भवती होने की बात पर डीएसपी ने कहा कि फिलहाल डॉक्टरों की ओर से इस संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रादौर में प्रवासी श्रमिक ने की आत्महत्या, अनाज मंडी में कमरे में मिला शव

Haryana News: हरियाणा के रादौर में अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह एक प्रवासी श्रमिक ने आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बिहार निवासी रूपेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News: गांधी जयंती पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे

Uttarakhand News: गांधी जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया। गांधी जयंती और राज्य आंदोलन से जुड़े शहीदों को श्रद्धांजलि देने का यह कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast