Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रादौर में प्रवासी श्रमिक ने की आत्महत्या, अनाज मंडी में कमरे में मिला शव

Haryana News: हरियाणा के रादौर में प्रवासी श्रमिक ने की आत्महत्या, अनाज मंडी में कमरे में मिला शव

Haryana News: हरियाणा के रादौर में अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह एक प्रवासी श्रमिक ने आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बिहार निवासी रूपेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रूपेश रादौर अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम करता था। और मंडी में ही एक आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में रह रहा था। शुक्रवार सुबह उसके साथी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि रूपेश ने गमछे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना आढ़ती सुशील कुमार को दी गई। सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से अनाज मंडी में एक श्रमिक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आढ़ती सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें श्रमिक रामावतार ने घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रूपेश मंडी में ठेकेदारी का काम करता था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बच्चे और महिला की मौत, 3 घायल

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में नरहड़ पीर की दरगाह से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा पोकरवास गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार एक मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जारी है।

Uttarakhand News: गांधी जयंती पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे

Uttarakhand News: गांधी जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया। गांधी जयंती और राज्य आंदोलन से जुड़े शहीदों को श्रद्धांजलि देने का यह कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast