Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra News: समृद्धि हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 7 की मौत; 21 घायल

Maharashtra News: समृद्धि हाईवे पर  श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 7 की मौत;  21 घायल

Samruddhi Highway Accident: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आज 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार तड़केएक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पिकअप वैन और एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 7 लोगोंकी मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरूआती जांच में मौके पर ही कुछ लोगों की मौत हो गई थी।

Also read: Delhi News: 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, राजीव चौक समेत 4 स्टेशनों पर इंटरचेंज जारी

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 97 पर हुआ, जब बुलढाणा जिले के लोग शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा जिले जा रहे थे। ये सभी श्रद्धालु बोलेरो पिकअप वैन में सफर कर रहे थे। लेकिन तभी अचानक  पीछे से आ रहे ट्रक और उस वैन की भीषण टक्कर हो गई। कई लोग इस हादसे की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि मौके पर ही कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया। तो वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए पास के धामणगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि करीब पांच घायलों की हालात नाजुक बनी हुई है। जबकि कई लोगों को मामूली चोटें लगी है और वह सभी खतरे से बाहर हैं। दूसरी तरह, पुलिस भी हादसे के सही कारण जानने की कोशिश कर रही है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस, पटेल चौक समेत कई रास्तों पर डायवर्जन लागू

Delhi Traffic Alert: अगर आप दिल्ली में रहते है और अपने किसी काम के लिए या घूमने के लिए घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार दिल्ली यातायात पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें। दरअसल, आज 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात संबंधी सलाह जारी की है।

SIR के बाद छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 20 राज्यों में विशेष अभियान, Form 6 से होगा रजिस्ट्रेशन

निर्वाचन आयोग (ECI) ने उन 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast