Delhi Metro: 2 अक्टूबर को अगर आप भी दिल्ली में घूमने का प्लान कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की नई एडवाइजरी जरूर पढ़ लें। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए अहम अपडेट जारी किया है। DMRC के मुताबिक, अगले आदेश तक दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। हालांकि, कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।
DMRC के अनुसार, जिन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला किया गया है, उनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं।
इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी इन स्टेशनों से दूसरी मेट्रो लाइन में जाने वाले यात्रियों को इंटरचेंज करने की अनुमति होगी, हालांकि स्टेशन के सामान्य प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी।
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो सेवाओं से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर जांच लें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
11 स्टेशनों की पूरी लिस्ट
- जनपथ
- पटेल चौक
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- राजीव चौक
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- लोक कल्याण मार्ग
- INA
- चावड़ी बाजार
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- नई दिल्ली