Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: करनाल में बनेंगे तीन नए सेक्टर, 8 गांवों की जमीन खरीदेगी सरकार

Haryana News: करनाल में बनेंगे तीन नए सेक्टर, 8 गांवों की जमीन खरीदेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा सरकार करनाल शहर के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने सेक्टर-34, 35 और 36 विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए 8 गांवों की करीब 1,035 एकड़ जमीन किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि इस परियोजना के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। जमीन की खरीद ई-भूमि (e-Bhoomi) पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह स्वैच्छिक और पारदर्शी तरीके से होगी। यानी किसान अगर अपनी जमीन बेचना चाहेंगे, तभी सरकार उनसे आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदेगी।

इन शहरों को किया गया शामिल

इस परियोजना में बलड़ी, टिकरी, कैलाश, बूढ़ाखेड़ा, फूसगढ़, मंगलपुर, मकरापुर और करनाल क्षेत्र की अन्य चिन्हित भूमि को शामिल किया गया है। इन इलाकों में नए आवासीय, व्यावसायिक और शहरी विकास से जुड़े काम किए जाएंगे। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि किसान खुद अपनी जमीन की कीमत तय कर सकेंगे। उन्हें ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण भरने के साथ-साथ प्रति एकड़ अपनी मांग कीमत भी दर्ज करनी होगी। सरकार और किसान के बीच सहमति बनने के बाद ही जमीन की खरीद होगी। भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा और पूरी प्रक्रिया में किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं होगी।

कैसे करना होगा लॉगिन?

आवेदन करने के लिए किसानों को e-Bhoomi पोर्टल पर जाकर फैमिली आईडी और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद जिला, तहसील, गांव, खसरा नंबर और जमीन का पूरा विवरण भरना होगा। साथ ही प्रति एकड़ मांग कीमत दर्ज कर जमाबंदी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन करेगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने और दोनों पक्षों की सहमति बनने पर जमीन खरीदी जाएगी और भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।

क्या होगा इस परियोजना का फायदा?

सरकार का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से करनाल में नए आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होंगे। इससे शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह योजना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसके लिए केंद्र और हरियाणा सरकार ने 50:50 अनुपात में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HCS भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप

HCS Recruitment Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य अलाइड सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने टॉप किया किया। उन्हें कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक मिले है। जबकि लिखित मुख्य परीक्षा में 351.5 और इंटरव्यू में 43.00 अंक मिले हैं। बता दें, इन पदों के लिए 03.10.2026 से 08.10.2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

टीबी मुक्त बिहार अभियान में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, दिल्ली में JOSH टीमों का शुभारंभ

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में खुशी अवतार ऐप और JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार से स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast