Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत्यु का के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते उनका विरोध किया है। मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का है जहां 34 वर्षीय लक्ष्मी नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जानकारी के अनुसार 2012 में आदर्श नगर निवासी संजय नाम के व्यक्ति के साथ उसकी शादी हुई थी मृतिका गांव जवा की रहने वाली थी।

परिजनों का कहना है कि अचानक उनके पास फोन आया है कि उनकी बेटी की मौत हो गई है जब वे वाहन मौके पर पहुंचे तो पुलिस बिना कार्रवाई किए हुए उनके बेटी के शव को ले जा रहे थे। परिजनों को आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लक्ष्मी की हत्या की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HCS भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप

HCS Recruitment Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य अलाइड सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने टॉप किया किया। उन्हें कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक मिले है। जबकि लिखित मुख्य परीक्षा में 351.5 और इंटरव्यू में 43.00 अंक मिले हैं। बता दें, इन पदों के लिए 03.10.2026 से 08.10.2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

टीबी मुक्त बिहार अभियान में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, दिल्ली में JOSH टीमों का शुभारंभ

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में खुशी अवतार ऐप और JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार से स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast