Search KhabarFast

Press ESC to close

चंडीगढ़ रोडवेज की नई स्पेशल बसों से यात्रा और भी होगी सुविधाजनक, हरियाणा-राजस्थान के इन रूट्स को मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ रोडवेज की नई स्पेशल बसों से यात्रा और भी होगी सुविधाजनक, हरियाणा-राजस्थान के इन रूट्स को मिलेगा फायदा

Chandigarh Roadways: हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। इन शहरों में यात्रा को और सुगम बनाने के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) यानी चण्डीगढ़ रोडवेज की बस सेवा शुरु हो चुकी है। इस नई बस सेवा से दोनों राज्यों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और वे आरामदायक सफर का आनंद भी ले सकेंगे। वहीं, अब इन बस सेवाओं का नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

Also read: Haryana News: बहादुरगढ़ में घर के बाहर टहल रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्या की वजह अभी भी रहस्य

बस सेवा के शुरु होने और जाने का समय

चंडीगढ़ 17 - सुबह 09:20 बजे

अंबाला शहर- सुबह 10:45 बजे

पेहवा कट - सुबह 11:35 बजे

कैथल करनाल कट- सुबह 11:55 बजे

कैथल राजौंद कट - दोपहर 12:20 बजे

जींद पानीपत कट - दोपहर 12:30 बजे

नारनौल से - दोपहर 15:40 बजे

जयपुर आगमन - शाम 18:30 बजे

वापसी का समय

जयपुर - सुबह 06:30 बजे

कोटपुतली - सुबह 08:45 बजे

नांगल चौधरी- सुबह 09:10 बजे

नारनौल से - सुबह 10:30 बजे

बुचावास कट - सुबह 11:00 बजे

दादरी कट - सुबह 11:25 बजे

खेरड़ी मोड कट - सुबह 11.50 बजे

चंडीगढ़ वापसी- शाम 17:00 बजे

चंडीगढ़ रोडवेज की इन बसों में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेगी। इन बसों में यात्रियों को आरामदायक सीटिंग, चार्जिंग पॉइंट की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। बता दें, चंडीगढ़ रोडवेज लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि चंडीगढ़ रोडवेज की सेवाएं और ज्यादा रूट्स पर शुरु हो सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast