Search KhabarFast

Press ESC to close

घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल, मूसलाधार बारिश से दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम के बिगड़े हालात; पढ़े पूरी खबर

घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल, मूसलाधार बारिश से दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम के बिगड़े हालात; पढ़े पूरी खबर

Heavy Rain: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें पानी में डूब गई हैं, नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव बढ़ गया है। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया है। खराब मौसम को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट 

उत्तर भारत में भी मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक तेज बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

दिल्ली-एनसीआर में जलभराव

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया है। गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। वहीं दिल्ली के आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, डीएनडी फ्लाईओवर और बॉटेनिकल गार्डन जैसे इलाकों में भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  गुरुग्राम में हर साल की तरह इस बार भी पहली तेज बारिश ने ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। कई सड़कें पानी में डूब गईं और कई कारें बीच सड़क पर फंस गईं। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था समय पर नहीं होने से हर बार ऐसी स्थिति बनती है।

नोएडा की ये प्रमुख सड़कें जल जलमग्न  

गाजियाबाद में भी बारिश के बाद नगर निगम के दावों की हकीकत सामने आ गई। रेलवे स्टेशन को नोएडा, ट्रांस हिंडन और इंदिरापुरम से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई वाहनों के पहिए आधे तक डूब गए और लंबा जाम लग गया। पैदल चलने वालों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के दावे केवल कागजों तक सीमित रहे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

Also read: PM Modi in Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा समझौता, यूरेनियम निर्यात को मिली अंतिम मंजूरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast