Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Weather Alert: राजधानी दिल्ली में अगले 3 घंटे दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना

Delhi Weather Alert: राजधानी दिल्ली में अगले 3 घंटे दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना

Delhi Weather Alert: राजधानी दिल्ली में मंगलवार से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए दिल्ली में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाके में तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है।

मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast