Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: 'मुझे ले जाओ, बहुत तंग हूं...' ये कहकर युवती ने किया सुसाइड, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Haryana News: 'मुझे ले जाओ, बहुत तंग हूं...' ये कहकर युवती ने किया सुसाइड, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Haryana News: हरियाणा के कैथल में शादी के महज तीन महीने बाद युवती ने पंखे से लटक सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। वो परेशान होकर वापस आने की बात कह रही थी। वो दो महीने की प्रेग्नेंट भी थी। शनिवार रात में ससुराल पक्ष ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है। माता-पिता जैसे ही घर पहुंचे, बेटी मरी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पति और ससुर लगातार बेटी से दहेज की मांग करते थे। वो उसे डांगर कहकर बुलाते थे।

युवती की मां ने आरोप लगाया कि दहेज न देने पर बेटी के पति, ससुर और देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया ताकि सुसाइड लगे। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

3 महीने पहले शादी, दहेज मांगने लगे

मृतका की पहचान करनाल के गांव अलवाला निवासी मीनाक्षी (24) के रूप में हुई। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले चीका निवासी मंगत राम (26) से हुई थी, जो मेडिकल स्टोर चलाता है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कैथल में 10वीं की छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Haryana News:  हरियाणा के कैथल सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सैर पर निकली 15 साल की किशोरी से शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार 3 युवकों ने रास्ता रोक अभद्र व्यवहार किया और बेड टच करते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी गांव के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है।

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की सख्ती, 63 लोगों को दबोचा; अवैध शराब-ड्रग्स बरामद

Uttarakhand News: श्री केदारनाथ यात्रा की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए, रुद्रप्रयाग पुलिस ने शराब और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान तैनात विशेष सुरक्षा दल तस्करी गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast