Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं आकीब नबी,104 विकेट लेने का मिला इनाम, अब बुमराह की जगह टीम इंडिया से आया बुलावा

कौन हैं आकीब नबी,104 विकेट लेने का मिला इनाम, अब बुमराह की जगह टीम इंडिया से आया बुलावा

Akib Nabi Replaces Jasprit Bumrah: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है लेकिन, सीरीज की शुरुआत होने से पहले भारतीय टीम को झटका लगा। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए। हालांकि, उनके बाहर होने के बाद एक नए खिलाड़ी के टीम इंडिया का दरवाजा खुल गया है।

बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह की जगह आकीब नबी को टीम इंडिया में जगह दी है। इस 29 साल के गेंदबाज को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। उनपर भारतीय सेलेक्टर ने भरोसा जताया है।

कौन हैं आकीब नबी

आकीब नबी का जन्म जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 4 नवंबर 1996 को हुआ था। वह दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। उनकी स्विंग गेंदबाजी सबसे बड़ी खूबी है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। दलीप ट्ऱ़ॉफी में वह एक मैच में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट चटका चुके हैं।  पिछले दो रणजी सीजन में आकीब नबी 104 विकेट ले चुके हैं। हाल ही में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट चटकाए थे। आईपीएल 2026 में नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में खरीदा था।  

भारत श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम  

शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋपभ पंत, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पाडिक्कल, सारंश जैन और आकीब नबी                      

Also read: हरियाणा के मोहित खत्री बने रग्बी में टीम इंडिया की शान, जानें उनकी संघर्ष से सफलता तक की कहानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

Cricketers Story:भारत में क्रिकेट का खुमार कितना है, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसको क्रिकेट में रुची नहीं हो। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में हजारों सपाने रोज जन्म लेते हैं और खत्म भी होते हैं।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast