Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, 8 घंटे तक भी आग पर नहीं पाया गया काबू

HARYANA NEWS: सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, 8 घंटे तक भी आग पर नहीं पाया गया काबू

HARYANA NEWS: हरियाणा में सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया से आमने आ रही है कि जहां में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। हालात कुछ ऐसे बन गए कि 8 घंटे तक भी फैक्ट्री में आज धड़कती रही।

सोनीपत कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव देखने को मिला। जहां अज्ञात कारणों के चलते कुलर, पंखे और जूसर मिक्सर बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी नंबर 56 में लगी आग के बाद अन्य दो फैक्ट्रियों को भी चपेट में लिया गया। फैक्टरी नंबर 56 में खड़ी कार भी जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सोनीपत के साथ-साथ कई जिलों की फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।

तेज हवा के कारण आग ने लिया विकराल रूप

फायर विभाग के अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि उन्हें 4 बजे आग लगने सूचना मिली थी कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री नंबर-56 में आग लगी है। तेज हवा के कारण आग ने आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिन फैक्ट्रियों में आग लगी है, उनमें से तीन फैक्ट्री नंबर सी-56, सी-57 और सी-62 एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थीं, जबकि चौथी फैक्ट्री किसी और की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें