Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के टांग में लगी गोली

Haryana News: कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के टांग में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सुरेंद्र सिद्धू थाना प्रभारी शाहाबाद पर की फायरिंग कथित नशा तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी है। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद करने की बात कही है।

बीती रात पुलिस टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रोकने का प्रयास किया था। इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस मामले में एक युवक के पास से करीब 200 ग्राम चिट्टा बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरा आरोपी संजीव मौके से फरार हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी की तलाश के लिए गुप्त सूचना और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली गई। सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि आरोपी मार्कंडा क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि जब टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने sho पर जान से मारने की नीयत से दोबारा फायरिंग की।

आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने कथित तौर पर दोबारा गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी की बाईं टांग में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद किए जाने की बात कही गई है। घटनास्थल पर डीएसपी और एफएसएल की टीम भी पहुंची।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजीव कैथल का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसका साथी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे और कथित तौर पर दोबारा शाहाबाद क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने लगे थे। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार जवाबी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की गुत्थी अब CBI सुलझाएगी, CM भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम

Parvinder Singh Jhota murder case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को घोषणा की कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि राज्य सरकार झोटा के पिता और परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, जो नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, और उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया।

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी पर किया हवन और कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast