Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में SDM ऑफिस का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haryana News: हरियाणा में SDM ऑफिस का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haryana News: हरियाणा की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए फतेहाबाद जिले के एसडीएम कार्यालय, रतिया में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर योगेंद्र सिंह को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि जॉन डीयर ट्रैक्टर एजेंसी, रतिया के ट्रेड सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के बदले आरोपी योगेन्द्र सिंह द्वारा ₹2,500 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV&ACB यूनिट फतेहाबाद ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का नियमानुसार पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Also read: हरियाणा में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, बीपीएल परिवारों को मिली 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways Sirsa: हरियाणा रोडवेज बसों का सिरसा से अनूपगढ़ का टाइम टेबल, देखें पूरा शेड्यूल

Haryana Roadways Sirsa: हरियाणा रोडवेज बसों का सिरसा से अनूपगढ़ का टाइम टेबल, देखें पूरा शेड्यूल

Haryana Weather Update: अगले कुछ घंटों में कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बदलने की संभावना है। हरियाणा के साथ दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसको को लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के गांधी मैदान में कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ₹46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹323.34 करोड़ की लागत के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast