Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को बताया डिप्रेशन का शिकार, बोले- उन्हे हर तरफ अंधेरा नजर आता है

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को बताया डिप्रेशन का शिकार, बोले- उन्हे हर तरफ अंधेरा नजर आता है

Haryana news: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी डिप्रेशन के शिकार है और उन्हें हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है, शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हुआ है। उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा सरकार पर की गई टिप्पणी तथा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग के प्रश्न के उत्तर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं कि लोग भड़क जाए, कभी वो जैन-जी को भड़काना चाहते है, तो कभी विद्यार्थियों को भड़काना चाहते हैं। शिक्षामंत्री ने छात्रों के बारे में ऐसा कभी नहीं कहा, राहुल गांधी को पता नहीं कहा से आकाशवाणी आती है।

हरियाणा में गैंगस्टरों को लेकर अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल डालने की कोशिश कर रही है और कई गैंगस्टरों को विदेशों से पकड़कर यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल कस रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में नशे की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला, अब ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, सीएम ने दिये निर्देश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाई जाएंगी जो नशे की बिक्री को रोकने और इसके कारोबार में लगे व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाएंगी। इस टास्क फोर्स को इतना सशक्त बनाया जाएगा कि नशे के सौदागरों के मन में इसे लेकर इतना डर पैदा होगा कि वे इस काम से तौबा कर लेंगे।

हरियाणा में ऑनलाइन टेंडरों को लेकर बढ़ी सख्ती, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, बड़े टेंडर वेबसाइट पर करने होंगे अपलोड

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विभागों को बड़े टेंडरों एवं अनुबंधों का विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट तथा राज्य खरीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने और हर महीने अनुपालन प्रमाण-पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

Haryana Weather Update: अगले कुछ घंटों में कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बदलने की संभावना है। हरियाणा के साथ दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसको को लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast