Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सड़क बंद, बैरिकेडिंग और पूरा एरिया छावनी में तब्दिल, फरीदाबाद में एक बार फिर गरजा बुलडोजर

Haryana News: सड़क बंद, बैरिकेडिंग और पूरा एरिया छावनी में तब्दिल, फरीदाबाद में एक बार फिर गरजा बुलडोजर

Bulldozar Action In Faridabad:दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। बुधवार यानी 3 जून की सुबह बुलडोजर से तोड़फोड़ की गई। नगर निगम की टीम कई जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि अवैध रूप से रहने वाले परिवारों को पहले ही समय दिया गया था। अब कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, छह जेसीबी मशीने लगाई गई है और सुबह सात बजे से कार्रवाई की जा रही है।

पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

बताया जा रहा है कि सैनिक कॉलोनी, बाटा मोड़, तीन नंबर और चार नंबर के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाई गई है। अब लगभग 50 फीट के दायरे में आने वाले मकानों को हटाया जाएगा। एलिवेटेड फ्लाईओवर और आरआरटीएस परियोजना के लिए जमीन खाली कराई जा रही है। फिलहाल स्थानीय लोग अपने घरों से सामान निकाल कर दूसरी जगह रख रहे हैं। इससे पहले शनिवार को बुलडोजर एक्शन हुआ था  

प्रशासन ने क्या किया दावा  

नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र कुमार का कहना है कि एनजीटी के आदेश पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। ताकी गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण के लिए जमीन मुहैया हो सके। प्रशासन का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में वाहनों की आवाजाह बेहतर होगी और लोगों को तेज एवं सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।  

Also read: Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज की गुड़गाँव से लखनऊ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें पूरा समय सारणी

फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन जारी  

आपको बता दें कि नगर निगम की ये कार्रवाई बीते चार दिनों से जारी है। 30 मई की रात को एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक इलाके से तोड़-फोड़ की शुरुआत की गई थी। जहां लगभग 700 गज में बने एक मस्जिद को हटाया गया था। इसके अलावा लगभग 30 वर्ष पुराने शिव मंदिर को भी ध्वस्त किया गया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि 50 से अधिक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण किया गया है।                

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast