Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के छात्रों को राहत, UG प्रथम वर्ष एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, 9 अगस्त से पोर्टल दोबारा खुलेगा

Haryana News: हरियाणा के छात्रों को राहत, UG प्रथम वर्ष एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, 9 अगस्त से पोर्टल दोबारा खुलेगा

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सहूलियत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी सोच के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष  की जारी केन्द्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के कार्यक्रम में संशोधन कर तिथियों को आगे बढ़ाया गया है, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (07 मई से 12 जुलाई 2026) के दौरान कुल 1,47,413 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जो कि केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि हरियाणा के युवाओं का राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों पर अटूट विश्वास है। उन्होंने बताया कि छात्रों व महाविद्यालयों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त, 2026 कर दी गई है।

द्वितीय मेरिट सूची 4 अगस्त, 2026 को जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 4 से 7 अगस्त, 2026 तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे। शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए 8 अगस्त, 2026 को महाविद्यालय स्तर पर प्रथम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश आवेदन करने से चूक गए थे या अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 9 अगस्त, 2026 को प्रवेश पोर्टल ( पुनः खोला जाएगा।

10 से 16 अगस्त, 2026

मात्र 100 रुपये विलंब शुल्क  के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।

17 से 23 अगस्त, 2026

100 रुपये एकमुश्त + 100 रुपये प्रतिदिन के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।

शिक्षा मंत्री ने सभी राजकीय, अनुदानित (एडिड) और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस संशोधित कार्यक्रम का अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री की अपील

ढांडा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में ESI नर्सिंग कैडर को मिली नई पहचान, ‘स्टाफ नर्स’ अब ‘नर्सिंग ऑफिसर’ कहलाएंगे

Haryana News: हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा (ई.एस.आई.) विभाग में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के विभिन्न पदों के पदनाम को स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर संशोधित कर दिया गया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से ई.एस.आई. विभाग के नर्सिंग स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग के अनुरूप एक समान पहचान एवं पदनाम प्राप्त होंगे।

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण पर फिलहाल रोक

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सिविल सेवाओं में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय के तहत ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' पदों पर अनुसूचित जाति (एससी) कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह व्यवस्था पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित राज्य सरकार की अपील पर अंतिम निर्णय आने तक लागू रहेगी। मानव संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में 19 दिसंबर, 2023 को जारी पूर्व निर्देशों के स्थान पर नए निर्देश जारी किए गए हैं।

UP NEWS: ग्रेटर नोएडा की ILGIM कंपनी में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार गिरी; दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ILGIM कंपनी में बीती रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast