Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, पीड़ितों को लौटाए लाखों रुपए

Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, पीड़ितों को लौटाए लाखों रुपए

Haryana news : फतेहाबाद पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अपनी तेज, तकनीकी और प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए महज एक माह के भीतर साइबर ठगी के शिकार नागरिकों के 20 लाख 78 हजार 698 रुपये उनके खातों में वापस दिलवाकर न केवल उनकी मेहनत की कमाई बचाई, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी लौटाई। अपनी राशि वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने फतेहाबाद पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी उद्देश्य से जिले के प्रत्येक थाना में प्रशिक्षित दो-दो साइबर एक्सपर्ट पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि साइबर थाना में आधुनिक तकनीक से दक्ष विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों की तैनाती कर साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया जा रहा है।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की दादरी से पटियाला जाने के लिए स्पेशल बस सेवा, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

इसी क्रम में पुलिस लाइन के सभागार हाँल में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर* ने जिलेभर के साइबर एक्सपर्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर ठगी की कोई भी शिकायत प्राप्त होते ही सर्वप्रथम पीड़ित से राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाई जाए, ताकि ठगी गई राशि को शीघ्र फ्रीज कराया जा सके। इसके उपरांत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक राशि पीड़ितों को वापस दिलाना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि *12 मई 2026 से 11 जून 2026* तक फतेहाबाद पुलिस की साइबर टीमों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए साइबर ठगों द्वारा हड़पी गई *20 लाख 78 हजार 698 रुपये* की राशि विभिन्न पीड़ितों के खातों में वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और समयबद्ध कार्रवाई का परिणाम है।

Also read: Group D Notification: हरियाणा में लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET Group D का नोटिफिकेशन जारी, 3 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

*थाना वार वापस कराई गई राशि का विवरण इस प्रकार है—*
• साइबर थाना फतेहाबाद – ₹14,57,698
• थाना भट्टू कलां – ₹43,100
• थाना शहर फतेहाबाद – ₹97,500
• थाना शहर टोहाना – ₹1,44,100
• थाना जाखल – ₹80,000
• थाना शहर रतिया – ₹44,200
• थाना सदर रतिया – ₹4,800
• थाना सदर टोहाना – ₹49,000
कुल वापस कराई गई राशि – ₹20,78,698

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर* ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड, फर्जी निवेश, ऑनलाइन लोन, डिजिटल अरेस्ट या बैंक संबंधी झांसे में बिल्कुल न आएं। यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का प्रयास हो अथवा ठगी हो जाए तो बिना एक पल गंवाए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर थाना से तुरंत संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना ही ठगी गई राशि को वापस दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम साबित होती है।

फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित साइबर टीमों और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से आमजन की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस
पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news :हरियाणा में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया निपटारा

Haryana news : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

हरियाणा में 5700 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड वाटर प्लान की तैयारी, प्रदेश के लिए गेम चेंजर होगी ये योजना, जानिये क्या है खास ?

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पहली बार हरियाणा में लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक समर्थित एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना (इंटीग्रेटेड वाटर प्लान) लागू की जा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगी। प्रदेश में वर्तमान सरकार से पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast