Haryana News: हरियाणा सरकार ने नारनौल के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित लापरवाही के आरोपों के चलते की गई है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारी की कार्यशैली और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित किए जाने की सिफारिश की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ प्रमोद कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। इस निलंबन के मामले में सरकार की तरफ ज्यादा कुछ जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।