Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पंचकूला के धार्मिक स्थलों की यात्रा होगी आसान, 2 इलेक्ट्रिक बसों को CM ने दिखाई हरी झंडी

Haryana News: पंचकूला के धार्मिक स्थलों की यात्रा होगी आसान, 2 इलेक्ट्रिक बसों को CM ने दिखाई हरी झंडी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन कराने के लिए बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में आज माता मनसा देवी मंदिर परिसर, पंचकूला स्थित संस्कृत गुरुकुल से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा श्री माता मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते हुए कालका स्थित काली माता मंदिर तक संचालित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला मां शक्ति की उपासना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की वादियों में मां के विभिन्न स्वरूपों का वास है , जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर शीश नवाने आते हैं। श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन करने में परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अलग-अलग स्थानों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भरता और बार-बार परिवहन के साधन बदलने की परेशानी के कारण कई श्रद्धालु सभी मंदिरों के दर्शन नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दो प्रदूषण-मुक्त इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू की गई है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य और 'लाइफ (LiFE)-पर्यावरण के लिए जीवनशैली' के मंत्र को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सुविधाजनक समय-सारणी और डिजिटल व्यवस्था है। दोनों बसें प्रतिदिन छह चक्कर लगाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिसे स्कैन करके श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन पर बस की वास्तविक लोकेशन और समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह बस सेवा पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंचकूला के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम नागरिकों को आवागमन का सुगम और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, अमित शाह होंगे शामिल; CM सम्राट चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

Bihar News:बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।** इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विदेशी मेहमानों और श्रद्धालुओं के लिए आवासन

Haryana News: सातवें विश्व भूस्खलन मंच का समापन, 75 देशों के विशेषज्ञों ने आपदा से बचाव पर किया मंथन

Haryana News:फरीदाबाद में आयोजित सातवें विश्व भूस्खलन मंच (WLF-7) का शुक्रवार को समापन हो गया।** अमृता विश्व विद्यापीठम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 75 देशों और क्षेत्रों के करीब 1,900 शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में भूस्खलन के खतरे को कम करने, सुरक्षित बुनियादी ढांचे के निर्माण और पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

Jharkhand News: हेमंत सोरेन को भेंट की गईं दो किताबें, ‘हूल से हेमंत तक’में सियासी सफर का जिक्र

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार शाम उनके राजनीतिक जीवन और राज्य के संघर्षों पर आधारित हिंदी और अंग्रेजी की दो पुस्तकें भेंट की गईं। पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुस्तकों की प्रतियां सौंपीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast