Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS और 10 HCS अफसरों के तबादले

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS और 10 HCS अफसरों के तबादले

Haryana News:हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 16 IAS और 10 एचसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर 26 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

सरकार के इस फैसले के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों और पदों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

जे गणेशन को दिए गए 3 पद

इस फेरबदल में जे. गणेशन को चार महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुकुल को तीन अहम पद सौंपे गए हैं। सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कामकाज में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश के तहत 16 IAS अधिकारियों के साथ 10 HCS अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल में कई विभागों के प्रशासनिक दायित्व बदले गए हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियों के साथ दूसरे विभागों में तैनात किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को आगामी कार्यों और विभागीय प्राथमिकताओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित विभागों के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।


Also read: Haryana News: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार का एक्शन, पे रोल और HKRAN के 30 कर्मचारी बर्खास्त

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘बच्चे जड़ों से जुड़कर दुनिया का नेतृत्व करें’, CM नायब सैनी ने देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को किया याद

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़कर आधुनिक विज्ञान और तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करते हुए ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी के सपने को साकार कर रहे हैं। उनके हाथों में आधुनिक तकनीक, हृदय में करुणा, दृष्टि विश्वव्यापी होने के साथ-साथ कदम भारत की मिट्टी से जुड़े हैं। ऐसा करके अपनी संस्कृत और मातृभाषा को गौरव प्रदान किया है। आज सभी शिक्षण संस्थाओं में आधुनिकता और भारतीय संस्कारों का जो सुंदर संगम दिखाई देता है, वह इसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है।

हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आलू की विभिन्न उन्नत व रोग-प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है। करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जेनरेशन सीड एवं मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं।

Haryana News: सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ा मौका, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान यात्रा के लिए 12 सितंबर तक आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर पाकिस्तान में 22 नवंबर, 2026 से 1 दिसंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक समारोहों में भाग लेने के लिए सिख संगत से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा इस प्रस्तावित सिख जत्थे में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से आवेदन मांगे गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast