Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम में सेक्टर 93 इलाके में पांच हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि दोनों तरफ से करीब सात राउंड फायरिंग हुई और इस फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पालम विहार की क्राइम ब्रांच की टीम ने इनामी बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान झज्जर के रहने वाले नितिन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 23 साल के नीतिन 17 से ज्यादा संगीन वारदातों में शामिल रह चुका है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट ,डकैती, किडनेपिंग, और आर्म्स एक्ट केस दर्ज हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast