Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में झज्जर की सड़कों पर उतरी इनेलो पार्टी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haryana News: दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में झज्जर की सड़कों पर उतरी इनेलो पार्टी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haryana News: दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ता झज्जर में सड़कों पर उतर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इनेलो पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। सतपाल पहलवान ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था,लेकिन आज देश का युवा अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उनका आरोप था कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले देश की युवा शक्ति की बात करते थे,लेकिन आज जब छात्र अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर की है,जिसकी इनेलो कड़ी निंदा करती है। इनेलो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा नहीं लिया गया,तो पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा सरकार की नई पहल, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर

Haryana News: महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से "बाल सारथी" इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा समुदाय के इच्छुक व्यक्तियों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा में अपना बहुमूल्य योगदान देने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जोशीमठ में दर्दनाक हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना वजह

Joshimath Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहा था, लेकिन अचानक इसका रडार और रेडियो संपर्क टूट गया और जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चाई गांव के इलाके में क्रैश हो गया। बता दें इस हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी का पोस्ट भी सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, भोपाल एम्स में ली आख्रिरी सांस

Bhopal News: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन हो गया। बता दें की भोपाल एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। शिवराज सिंह चौहान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा, "आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast